फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिल में शामिल गांवों को मिलेगा साफ पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वर्ष 2016 के अंदर स्थानीय काउंसिल की हद में शामिल हुए गांवों में रहने वाले लोगों को साफ पानी मुहैया करवाने को लेकर अधिकारियों ने योजना शुरू कर दी है। इसके चलते सबसे पहले उक्त गांवों में पीने वाले पानी की सप्लाई को लेकर ट्यूबवेलों का हैंडओवर लेने की कार्रवाई शुरू की गई है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आबादी के मुताबिक व्यवस्था की जाएगी। यह जानकारी जल एवं सीवरेज विभाग के जेई कुलवंत सिंह ने अमर उजाला के साथ सांझा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2016 में नगर काउंसिल जीरकपुर की तरफ से पास लगते चार गांव (सनोली, नगला, अड्डा झुंज्गिया और छत्त) को अपने अधीन शामिल किया गया था। वहीं, पिछले 4 वर्षों से काउंसिल के अधीन शामिल हुए गांव के अंदर लोग पेयजल व्यवस्था को लेकर पशोपेश में थे क्योंकि पानी की सप्लाई न मिलने के चलते उन्हें अपनी शिकायत के लिए बीडीपीओ दफ्तर डेराबस्सी जाना पड़ता था। दूसरी ओर बीडीपीओ दफ्तर के अधिकारी उन्हें यह कहकर लौटा देते कि सिविल कार्यों का जिम्मा अब जीरकपुर काउंसिल के अधीन है इसलिए अपनी शिकायतें काउंसिल दफ्तर में दर्ज करवाई जाएं।
स्ट्रीट लाइट्स, सड़क निर्माण के कार्य भी शुरू
पिछले करीब 6 महीने से काउंसिल अधिकारियों की ओर से 2016 में शामिल चार गांव (सनोली, नगला, अड्डा झुंज्गिया और छत्त) के अंदर बुनियादी सुविधाओं को लेकर सिविल कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। वहीं, इससे पहले उक्त गांव के अंदर स्ट्रीट लाइट्स, सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों को अंजाम देना शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को मुश्किलें न हों और अब काउंसिल की ओर से पेयजल की सप्लाई को लेकर सर्वे शुरू किया गया है। वहीं, सर्वे के दौरान गांवों के अंदर रहने वाले लोगों की आबादी का खाका तैयार किया जाएगा और इन्हें अभी तक पानी की सप्लाई किस तरह से हो रही है की रिपोर्ट बनाकर फाइल तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

कोट्....
काउंसिल द्वारा 2016 में शामिल हुए गांव के अंदर पेयजल की सप्लाई को लेकर सर्वे शुरू किया जा चुका है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। इसके साथ ही गांव में स्थित पेयजल की सप्लाई को लेकर लगे ट्यूबवेल को हैंडओवर लेने की प्रक्रिया पर भी काम चल रहा है जिसकी कार्रवाई पूरी होने के बाद वहां नए सिरे से पानी की सप्लाई को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

-कुलवंत सिंह, जेई, जल एवं सीवरेज बोर्ड, जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें