कुराली। शहर में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद सेहत विभाग पूरी तरह से चौकस हो गया है। सेहत विभाग की टीम ने टैक्सी चालक के परिवार और बाहरी राज्यों से आने वाले 13 लोगों को क्वारंटीन किया है। इसके अलावा नगर काउंसिल द्वारा गलियों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
पुलिस ने कालोनियों को सील करके घरों के आगे पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए हैं। सेहत विभाग की टीमें पीड़ितों के संपर्क में आने वालों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को घरों में क्वारंटीन कर रही हैं। विभाग की टीम ने बुधवार को वार्ड-3 में कोरोना पॉजिटिव परिवार को उत्तर प्रदेश से लाने वाले गांव बडौदी के टैक्सी चालक और उसके परिवार के सदस्यों क्वारंटीन कर दिया है। इसके अतिरिक्त नगर काउंसिल के दर्शन सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा वार्डों को सैनिटाइज किया जा रहा है।