फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली केबल चुराने की कोशिश, 10 घंटे बंद रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पावरकॉम के 220 केवी से चलती 66 केवी गिलको-आंसल लाइन की गांव संतेमाजरा के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा केबल चोरी करने की कोशिश की गई। केबल में सप्लाई चलने के कारण चोरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पावरकॉम के अतिरिक्त निगरान इंजीनियर पी तथा एम मंडल पीएसपीसीएल मोहाली के इंजीनियर एचएस ओबराय ने लिखित बयान में बताया कि केबल चोरी की घटना के कारण पीएसपीसीएल का लगभग पांच-छह लाख रुपये का नुकसान हो गया है। इसके अलावा 66 केवी सब स्टेशन गिलको-आंसल क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी लगभग 10 घंटे तक बंद रही। केबल चोरी की कोशिश करने वालों को करंट लगा है। एसडीओ टीएल मेंटेनेंस मोहाली द्वारा इस घटना संबंधी एसएचओ थाना बलौंगी को सूचना दे दी गई है। अतिरिक्त निगरान इंजीनियर ने लोगों तथा अस्पतालों के स्टाफ को अपील करते हुए कहा कि यदि 15 जून के बाद बिजली के करंट से झुलसने का कोई केस उनके ध्यान में आया हो तो इसकी सूचना एसएचओ थाना बलौंगी या फिर एसडीओ पीएसपीसीएल मोहाली को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें