फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों पर हुए अवैध कब्जे तो नपेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाउस की मीटिंग में इस संबंधी लिया गया फैसला
विज्ञापन

- पार्षदों का आरोप था कई जगह पार्कों में हुए है अवैध कब्जे
- कई जगह पार्कों में बन गए हैं धार्मिक स्थान और कमरे

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर के पार्कों को अवैध कब्जों से अब जल्दी ही मुक्त किया जाएगा। इसको हटाने की जिम्मेदारी अब नगर निगम के सीनियर अधिकारियों की होगी। अगर वह अपनी कार्रवाई को सही तरीके से नहीं कर पाएंगे तो उन पर कार्रवाई होगी। यह फैसला बुधवार को हुई नगर निगम की मीटिंग में लिया गया है। इस संबंधी अधिकारियों को भी आदेश दे दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक हाउस की मीटिंग में मुद्दा उठा कि नगर निगम के अधीन करीब 450 से ऊपर पार्क आते हैं, लेकिन कई जगह पार्कों में अवैध कब्जे हो गए हैं। कई जगह लोगों ने धार्मिक स्थान बना लिए है तो कुछ जगह पर कमरे तक डाल दिए गए हैं, जिससे जहां पार्कों की खूबसूरती पर ग्रहण लग रहा है, दूसरा बच्चों को खेलने के लिए उचित जगह नहीं मिल पा रही है। इसके चलते रोजाना ही लोगों के लड़ाई झगड़े तक हो रहे हैं। इसे बाद नगर निगम के मेयर कुलवंत सिंह खुद मोर्चा संभाला। साथ ही तय किया कि पार्कों में किसी भी कीमत पर अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही इस संबंधी उनसे रिपोर्ट ली जाएगी। अगर भविष्य में कहीं कब्जे होते हैं तो इसके लिए अधिकारी ही जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि शहर का सारे विकास कार्य गमाडा द्वारा निर्धारित मास्टर प्लान के मुताबिक होते हैं। ऐेसे में किसी भी पार्क में बिना किसी मंजूरी से निर्माण करना गैर कानूनी है। इसके चलते ही इस संबंधी कार्रवाई का प्रावधान है। गमाडा द्वारा इस संबंधी अपनी एक एप भी बनाई हुई है। जिसकी भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें