फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जा माफी संबंधी बांटें सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को 7.48 करोड़ के कर्जा किया गया माफ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। किसानों के कर्जे माफ करने के वायदे को पूरा करने के लिए एक समागम गांव माजरी के बाबा दयानाथ मठ धर्मशाला में करवाया गया। इस समागम के दौरान हलका खरड़ के पांच एकड़ तक जमीन के मालिक 793 किसानों को कर्जा माफी संबंधी सर्टिफिकेट दिए गए। पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि अपने सिर पर आर्थिक बोझ डालने से बचने के लिए किसान वर्ग को बिना जरूरत के कर्ज लेने से परहेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने चुनाव मैनीफेस्टो में किए वायदे अनुसार राज्य के किसानों का कर्जा माफ कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसान वर्ग सरकारी स्कीमों का लाभ लेते हुए सहनशीलता के साथ खेती के काम में ध्यान दे तो बिना वजह से आर्थिक बोझ से बच सकते हैं।
विज्ञापन

इसी दौरान कंग ने इस कर्जा माफी समागम दौरा हलका खरड़ के ब्लॉक खरड और ब्लॉक माजरी के गांवों के 793 छोटे किसानों (5 एकड़ तक) को 7 करोड़ 48 लाख रुपये का कर्जा माफी सर्टिफिकेट भेंट किए जबकि इससे पहले हलके के 2929 किसानों (ढाई एकड़ तक) के 26 करोड़ के कर्जे माफ किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


फोटो कैपशन : किसानों को कर्जा माफी के सर्टिफिकेट वितरित करते हुए जगमोहन सिंह कंग और अन्य।
( अजय ) । फोटो नंबर : एमएचएल-82
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें