डेराबस्सी। लोकहित सेवा समिति द्वारा हेल्थ चेकअप एवं ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन श्रीराम मंदिर, नजदीक रेलवे क्रॉसिंग, डेराबस्सी में किया गया। इस कैंप का आयोजन समिति ने समाजसेवी मुकेश गांधी, सोहाना अस्पताल मोहाली, वेलकेयर लैब ढकोली और श्री सनातन धर्म सभा (रजि. 48) डेराबस्सी के सहयोग से किया। कैंप की संयोजिका ज्योति गांधी ने जानकारी दी कि इस हेल्थ चेकअप कैंप में 120 से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने निशुल्क डॉक्टरी परामर्श प्राप्त किया। समिति की प्रवक्ता प्रो. मीनाक्षी बंसल ने बताया कि इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं के लिए निशुल्क मेमोग्राफी टेस्ट की सुविधा दी गई। कैम्प के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विक्रम और जिला सह-कार्यवाह राजीव शर्मा रहे। विशेष अतिथियों में समाजसेवी मुकेश गांधी, पार्षद टोनी राणा, पूर्व पार्षद शिव टोनी, विपिन थम्मन, समाजसेवी निर्मल सिंह निम्मा और विजय कालिया शामिल हुए।