फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सुरक्षा, सफाई, पेयजलापूर्ति की मांग कर सावित्री ग्रीन्स-2 की महिलाओं ने पुतला फूंक की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्थानीय गाजीपुर रोड पर स्थित सावित्री ग्रीन्स-2 सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को सुरक्षा, सफाई, पेयजलापूर्ति समेत अन्य सुविधाओं की कमी की वजह से रोष प्रदर्शन कर बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सोसाइटी के लोगों ने इकट्ठे होकर बिल्डर एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा का पुतला भी जलाया। एक तरफ सावित्री ग्रीन्स-2 सोसाइटी में सुविधाएं न मिलने के चलते वहां के बहुत से निवासी धरना देकर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बिल्डर ने सोसाइटी की महिलाओं को डिफॉल्टर बताकर उनके नाम और फोटो गेट पर लगवा दिए। इससे लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने एनके शर्मा का पुतला बनाकर पूरी सोसाइटी में उसकी शव यात्रा निकाली। उसके बाद महिलाओं ने उसका दहन कर दिया। महिलाओं ने गेट पर लगे डिफॉल्टर के पोस्टर को भी फाड़ दिया।
विज्ञापन

बीते 15 दिन ने सोसाइटी के लोग मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर गेट पर ही धरना दे रहे थे। उनका कहना था कि हर माह मेंटेनेंस के रुपये लिए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा, सफाई, पेयजलापूर्ति सहित अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं। हर दूसरे दिन सोसाइटी में चोरियां हो रहीं हैं। इसे लेकर बिल्डर से कई बार मुलाकात की, वह हर बार आश्वासन देते हैं लेकिन काम नहीं होता। इसके अलावा फ्लैट लेते समय कई अन्य सुविधाएं दिए जाने की बात कही गई थी, जो कि नहीं दी गई है। इसी को लेकर हम शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे, लेकिन बिल्डर ने बदले की भावना से महिलाओं के फोटो गेट पर लगवा दिए, जो कि गैर कानूनी है। यह महिलाओं के प्रति बिल्डर की गंदी सोच भी दर्शाती है। महिलाओं ने कहा कि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह अपना संघर्ष और तेज करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी बिल्डर की होगी। इस मौके मनमोहन रावत, लवदीप सिंह, रजनी बंगा, पायल चौधरी, राजीव तिवारी, रिंकल शर्मा, कंचन वर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे।



कोट्स :::
यहां पर सिर्फ मेंटेनेंस का ही झगड़ा है। इसके अलावा और कोई झगड़ा नहीं है। जो लोग मेंटेनेंस नहीं दे रहे हैं, उनकी तरफ हजारों रुपया मेंटेनेंस का बकाया पड़ा है। वही लोग शोर मचा रहे हैं। हमने जो डिफॉल्टरों की लिस्ट लगाई थी, वह भी उन्होंने फाड़ दी है क्योंकि वह मेंटेनेंस देना नहीं चाहते। -यादविंदर शर्मा, बिल्डर, सावित्री ग्रीन्स-2
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें