फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से 12 संक्रमित, 35 ठीक हुए और किसी की मौत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली में कोरोना से 12 संक्रमित, 35 ठीक हुए और किसी की मौत नहीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। जिले में शनिवार को कई दिनों के बाद कोरोना महामारी से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। इस दौरान केवल 12 लोग कोरोना संक्रमित हुए, जबकि 35 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी कोरोनो महामारी को मात दी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से दो, लालड़ू से एक, घडुआं से एक, खरड़ से एक और मोहाली से सात लोग संक्रमित हुए। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के कुल 68298 केस सामने आए हैं। इनमें से 67026 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 1051 लोगों की मौत हुई है। जिले में अब 221 कोरोना के केस सक्रिय रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें