अब मोहाली के इलाके में नहीं लगेंगे बिजली कटे, ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाई
माई सिटी रिपोर्टे
मोहाली। शहर में लोगों को बिजली कटों से राहत दिलाने के लिए पावरकॉम पूरी रणनीति के साथ जुटा हुआ है। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली नियमित करने के लिए मोहाली डिवीजन अधीन आने वाले क्षेत्रों में पावरकट नहीं लगाए जाएंगे। यह दावा विभाग के प्रवक्ता की तरफ से किया गया। ट्रांसफार्मरों में बढ़ोतरी और फीडर वितरित करने में तेजी से काम कर रहे हैं। यह काम नयागांव, कांसल और अन्य गांव में किया जा रहा है और यहां पर बिजली सप्लाई में काफी सुधार हुआ है। इतना ही नहीं जो ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। उन्हें बदलने से पहले ही उनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही कुछ घंटों के अंदर ही इन्हें बदला जा रहा है। इसके अलावा बिजली सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए खराब हुई केबलों को बड़े आकार की केबलों में बदला जा रहा है। मुल्लांपुर व स्यूंक के फीडरों को भी श्रेणीकरण को मोहाली शहर की तर्ज पर अपग्रेड किया जा रहा है। जिससे बिजली कट की दिक्कत नहीं आएगी। प्रवक्ता ने बताया कि बहुत सारे एसी लगाए हुए हैं। लेकिन उन्हें स्थायी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल की तरफ सिस्टम में सुधारा जाएगा। लोगों को 1912 और 9646115973 पर कॉल कर शिकायत दूर करवा सकते हैं।