जीरकपुर। मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को आने-जाने वाली 12 उड़ानों में कुल 822 यात्रियों ने हवाई सफर किया। इनमें कोलकाता जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। आने वाली फ्लाइट्स से कुल 370 यात्री चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे, जबकि 452 यात्री यहां से दूसरे सिटी को जाने वाली उड़ानों में रवाना हुए। वहीं दो विमानन कंपनियों ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी।
आने वाले यात्री
इंडिगो कोलकाता 37
इंडिगो नई दिल्ली 37
एयर इंडिया नई दिल्ली 69
इंडिगो बंगलूरू 118
एयर इंडिया धर्मशाला 12
विस्तारा नई दिल्ली 97
कुल यात्री 370
जाने वाले यात्री
इंडिगो कोलकाता 132
इंडिगो नई दिल्ली 96
एयर इंडिया नई दिल्ली 93
इंडिगो बंगलूरू 70
एयर इंडिया धर्मशाला 20
विस्तारा नई दिल्ली 41
कुल यात्री 452