फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी-फड़ी वालों का डाटा एकत्र करने में जुटी काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहरवासियों को रेहड़ी-फड़ी वालों से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए नगर काउंसिल ने स्ट्रीट वेंडिंग जोन पॉलिसी की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इसके चलते अतिक्रमण विंग का कार्यभार देख रहे रविंदरपाल सिंह को शहर में लगने वाली रेहड़ी-फड़ी वालों का डाटा एकत्रित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडिंग जोन के लिए सुपरिंटेंडेंट बलविंदर सिंह को चार्ज दिया गया है। गौरतलब है कि सड़क पर अड्डा जमाकर खड़ी रेहड़ी-फड़ी वालों की वजह से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस संबंधी लोगों ने नगर काउंसिल को शिकायत देकर समस्या को दूर करने की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक नगर काउंसिल को लोगों की तरफ से रेहड़ी-फड़ी वालों की वजह से होने वाली परेशानियों को लेकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने स्ट्रीट वेंडिंग जोन पॉलिसी लागू करने की तरफ कदम बढ़ाने शुरू किए हैं।
विज्ञापन

वेंडिंग जोन पॉलिसी टीम के सदस्यों का सबसे पहला काम शहर में घूमने वाली रेहड़ियों का डाटा एकत्रित करना है। वहीं, अतिक्रमण विंग का कार्यभार देख रहे रविंदरपाल सिंह की तरफ से वीरवार को पटियाला रोड पर लगी रेहड़ियों वालों की जानकारियों को एक रजिस्टर में दर्ज करके सूची तैयार की गई। रविंदरपाल सिंह ने बताया कि इसके बाद अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लगी रेहड़ियों का डाटा एकत्रित करके उसकी रिपोर्ट सुपरिंटेंडेंट बलविंदर सिंह को सौंप दी जाएगी। नगर काउंसिल के ईओ संदीप तिवाड़ी ने कहा कि स्ट्रीट वेंडिंग पॉलिसी को लेकर अधिकारियों को रेहड़ीफड़ी वालों का डाटा एकत्रित करने के आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें