मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में डायरिया के कुल 14 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से दो मामले नए आए हैं। एक मामला गांव मटौर से आया है, जिसमें मरीज की पहचान रजत के रूप में हुई है। उसकी तबीयत रविवार रात को बिगड़ गई थी, जिस पर परिजन सोमवार सुबह बेटे को फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्हें वहां से दवा देकर घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद भी जब बच्चे को आराम नहीं मिला तो परिजनों सोमवार रात को बेटे को भर्ती कराया।
वहीं, दूसरा मामला फेज-1 से आया है जिसमें मरीज की पहचान विवान के रूप में हुई है। मरीज के परिजनों ने बताया कि विवान की सोमवार रात से ही तबीयत खराब थी, इस पर मंगलवार सुबह होते ही वह बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। दोनों मरीजों में दस्त और उल्टी के लक्षण देखने को मिले, जिन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है ।