फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी से 12वीं तक के दाखिले का शेडयूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौंवी से 12वीं तक के दाखिले का शेडयूल जारी
विज्ञापन

एक अप्रैल से 15 मई तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से 2018-19 शिक्षा सत्र में कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के दाखिले का शेडयूल जारी कर दिया गया है। दाखिला प्रक्रिया एक अप्रैल से 15 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

बोर्ड के प्रवक्ता के मुताबिक, नौंवी, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा का दाखिला एक अप्रैल से शुरू होगा। बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए विद्यार्थी रिजल्ट आने के पंद्रह दिन के अंदर या स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी शेडयूल के मुताबिक छुट्टियां होने या स्कूल खुलने के दस दिन के अंदर दाखिला ले सकता है। संस्था के प्रमुखों को विद्यार्थियों की 75 फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। यह हाजिरी उस दिन से गिनी जाएगी, जिस दिन से छात्र स्कूल में दाखिल हुआ होगा। दूसरे राज्यों से आए विद्यार्थियों को भी बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। अब उन्हें दाखिले के लिए किसी तरह का समानता पत्र नहीं लेना पडेे़गा। स्कूल हेड बोर्ड वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दाखिला देने की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें