फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ 45 लाख रुपये से बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ 45 लाख से बदलेगी शहर की सूरत
विज्ञापन

विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में हुई मीटिंग में दी गई मंजूरी
करोड़ों की लागत से सुधरेगी कई सड़के, श्मशान घाट पर लाखों की लागत से आएगी लकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में रुके विकास कार्यों में अब तेजी आएगी। इलाके में विभिन्न विकास कार्य करवाने के लिए पांच करोड़ 45 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। जल्द ही पूरे शहर में विकास का पहिया चलेगा। वीरवार को यह जानकारी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने दी।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहाली को नमूने का शहर बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सहयोग की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि शहर में लोगों की जरूरत के लिए अलग-अलग वार्डों में 22 लाख 71 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वाईपीएस चौक से गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना सड़क पर लुक बिछाने के लिए दो करोड़ दो लाख आठ हजार रुपये, फ्रैंकों होटल से औद्योगिक क्षेत्र फेज-7 से आठ की लाइटों तक लुक बिछाने के लिए एक करोड़ 21 लाख नौ हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्रैंको होटल से जेसीटी चौक पर ग्रिल लगाने के लिए 69 लाख 53 रुपये खर्च किए जाएंगे। सिद्धू ने बताया कि सिल्वी पार्क फेज-10 के वार्ड नंबर 26 से 28 में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 24 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह श्मशान घाट में लकड़ी की सप्लाई के लिए 33 लाख 66 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। मीटिंग में शहर के अलग-अलग पार्कों के बुनियादी ढांचे, सिंगल सीट टायलेट ब्लॉक व ग्रीन बेल्टों को भी मंजूरी दी गई है। जिक्रयोग है कि शहर का विकास कई दिनों से प्रभावित हो रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अमर उजाला में इन मामलों को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद अब इस दिशा में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें