फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट प्र्रफ व्हीकल से होगी मोहाली की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मीडियम बुलेट प्रूफ व्हीकल से होगी मोहाली की सुरक्षा
विज्ञापन

एसएसपी की अगुवाई में वाहन को पुलिस के बेड़े में शामिल किया गया
विदेशों की तर्ज पर होगा, वाहन अति आधुनिक सुविधाओं से है लेस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब में हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस विभाग ने वीआईपी जिले की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। जिला पुलिस के सुरक्षा दस्ते में अब मीडियम बुलेट प्रूफ व्हीकल भी शामिल किया गया है। इससे चौबीस घंटे जिले की सीमाओं सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। वीरवार को यह वाहन मोहाली पुलिस के दस्ते में शामिल हो गया। इस मौके पर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, एसपी डी हरवीर सिंह अटवाल और डीएसपी हेडक्वार्टर अमरोज सिंह समेत कई अधिकारी थे। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने उम्मीद जताई कि यह वाहन पुलिस के लिए वरदान साबित होगा।
कुछ समय पहले पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद पंचकूला में डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के बाद हिंसा हुई थी। उस दौरान इस व्हीकल की जरूरत महसूस की गई थी। पुलिस की कई अहम बैठकों में भी यह मुद्दा गंभीरता से उठा था। इसके बाद पुलिस ने अपने नए साजो सामान खरीदने की तैयारी की थी। इसके पहलेे चरण में पंजाब के कई जिलों को बुलेट प्रूफ एक गाड़ी सौंपी गई थी। इसके बाद अब मोहाली पुलिस को यह मीडियम बुलेट प्रूफ व्हीकल सौंपा गया है। पुलिस के अनुसार, पूरे पंजाब में 11 ऐसी गाड़ियां आई हैं, जिनमें से एक मोहाली जिले को मिली है।
विज्ञापन


मोहाली को इसलिए मिला यह वाहन
मोहाली को यह गाड़ी मिलने के कई कारण हैं। जिले में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, एयरफोर्स स्टेशन और सेेना के कई ठिकाने हैं। पीसीए क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी स्टेडियम और ओलंपिक भवन भी है। एनआईए व सीबीआई की विशेष अदालत भी जिले में हैं। मोहाली में ही राज्य सरकार के कई बड़े संस्थान हैं। इसके अलावा सीएम से लेकर कई मंत्री मोहाली आते रहते हैं। वहीं, रोजाना कई प्रदर्शन होते रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा में कोई चूक न हो, इस कारण यह वाहन मोहाली को सौंपा गया है।

हाईटेक वाहन, जीपीएस समेत अन्य यंत्र से पूर्ण
यह वाहन पूरी तरह से हाईटेक है। इसमें जीपीएस से लेकर अन्य यंत्र लगे हुए हैं। जिनसे आपात समय में भी मुलाजिम सीधा कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगे। इस वाहन में एक समय में 11 लोग अपनी सेवाएं दे पाएंगे। इससे किसी पर भी आसानी से नजर रखी जा सकेगी। यह गाड़ी वातानुकूलित है।
विज्ञापन


72 लाख कीमत, दो शिफ्टों में काम करेंगे मुलाजिम
इस गाड़ी की कीमत 72 लाख रुपये बताई जा रही है। गाड़ी में अत्याधुनिक फीचर है और यह कहीं भी चल सकती है। इस वाहन को लेकर अफसरों से लेकर मुलाजिमों तक में क्रेज है। एसएसपी दफ्तर के बाहर सुबह से शाम तक सेल्फियों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें