फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ नगर काउंसिल के चुनाव में बीजेपी अकाली दल को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद उम्मीदवार विजेता, भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त
विज्ञापन

1380 लोगों ने किया मतदान किया, 12 लोगों ने नोटा दबाया
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
नगर काउंसिल खरड़ के वार्ड नंबर-14 के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में आजाद उम्मीदवार विजेता रहे। जबकि बीजेपी-अकाली दल के उम्मीदवार की जमानत तक जब्त हो गई। आजाद उम्मीदवार सोहन सिंह छज्जूमाजरा ने बाजी मारी है। उन्हें सर्वाधिक 701 वोट मिले, जबकि आजाद उम्मीदवार वरिंदर रोमाणा को 506, बीजेपी के उम्मीदवार सुधीर गुलेरिया को 111 और एक अन्य आजाद उम्मीदवार विनोद कुमार को केवल 50 वोट ही मिले। इस उपचुनाव में 12 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। एसडीएम खरड़ कम रिटर्निंग अफसर अमनिंदर कौर बराड़ ने बताया कि इस वार्ड में कुल 2472 वोटर हैं, जिनमें से बूथ नंबर 1 में 783 और 2 में 597 वोट डाले गए। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 1380 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिक्रयोग है कि गत चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को 120 वोट ही मिले थे, जो कि इस बार घटकर 111 रह गए। इस बात की भी हलके में चर्चा है।

मतदान के दौरान गर्माया माहौल, आधा घंटा रुकी वोटिंग
शनिवार को वोट डालने का कार्य शांतिपूर्वक चल रहा था। वोटिंग बूथ से आजाद उम्मीदवार वरिंदर सिंह रोमाणा का एक पोलिंग एजेंट अंदर से वोटर सूची लेकर बाहर आ गया, जिसका आजाद उम्मीदवार सोहन सिंह छज्जूमाजरा और बीजेपी उम्मीदवार सुधीर गुलेरिया ने विरोध किया। इसके बाद तीनों उम्मीदवार आपस में गली-गलौच करने पर उतर आए। इस दौरान पोलिंग बूथ के बाहर तीनों उम्मीदवारों के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच गए। इस कारण स्थित तनावपूर्ण हो गई और करीब आधा घंटा वोट डालने का काम रुका रहा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीएसपी खरड़ दीप कमल, एडीसी चरणदेव सिंह मान, एसडीएम खरड़ अमनिंदर कौर बराड़ और एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर राजेश हसतीर ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया और पोलिंग बूथ के पास मौजूद समर्थकों को खदेड़ कर वोट डालने का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन


मतदान का समय पंद्रह मिनट बढ़ाया गया
मतदान का समय चार बजे तक निश्चित था, लेकिन बीच में तनाव के कारण मतदान रुका रहा। इस कारण रिटर्निंग अफसर ने मतदान का समय 15 मिनट और बढ़ा दिया। मतदान समाप्त होने के साथ ही वोटों की गिनती आरंभ हो गई और एक घंटे बाद परिणाम आने पर सोहन सिंह छज्जूमाजरा को विजेता घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही पूर्व कांग्रेसी विधायक जगमोहन सिंह कंग मौके पर पहुंचे और सोहन सिंह को सिरोपा भेंट कर बधाई दी। सोहन सिंह ने मुंडी खरड़ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद अपने वार्ड में समर्थकों के साथ दौरा किया और लोगों व समर्थकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- पूर्व कांग्रेस विधायक जगमोहन सिंह कंग के साथ सोहन सिंह छज्जूमाजरा।

फोटो नंबर- 24 खरड़-फोटो नंबर 01


बनूड़ में कांग्रेसी उम्मीदवार 299 वोटों से जीता
बनूड़। नगर काउंसिल बनूड़ के वार्ड नंबर-12 के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत हुई। पार्टी के उम्मीदवार जगतार सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रमनदीप कौर को 299 वोटों के बड़े फासले से पराजित किया। वार्ड के कुल 992 में से 825 वोट डाले गए। कांग्रेसी उम्मीदवार को 556 और भाजपा उम्मीदवार को 257 मत मिले। 12 वोटरों ने नोटा का बटन दबाकर दोनों उम्मीदवारों को नापसंद कर दिया। एसडीएम मोहाली कम रिटर्निंग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह पूरा दिन यहां उपस्थित रहे। डीएसपी घनौर हरजिन्द्र सिंह व थाणा प्रमुख गुरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस द्वारा सखत सुरक्षा प्रबंध किए।

कैप्शन- जीत के बाद समर्थकों के साथ खुशी जाहिर करते कांग्रेसी उमीदवार जगतार सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें