फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर कांट्रैक्ट कर्मियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर कांट्रैक्ट कर्मियों ने जताया रोष
विज्ञापन

कांट्रैक्ट कर्मियों का आरोप-एमई और जेई ने सरकारी पैसों से सजाए अपने दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
जीरकपुर नगर काउंसिल में कांट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने अक्तूबर का वेतन न मिलने पर रोष प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कर्मचारियों का वेतन रोककर अधिकारी अपने दफ्तरों को सजाने में जुटे हैं। जबकि 20 तारीख हो जाने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

नगर काउंसिल यूनियन जीरकपुर (एटक) के अध्यक्ष रविंदरपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2000 में काउंसिल के तत्कालीन ईओ द्वारा उन्हें यहां कांट्रैक्ट पर तैनात किया गया था। हर महीने सात तारीख को वेतन देने का वायदा हुआ था। उन्होंने बताया कि लंबे समय से अधिकारी बहाना बनाकर वेतन देने में देरी करते रहते हैं, इस कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, अध्यक्ष रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने नगर काउंसिल के दफ्तर में अक्तूबर माह का वेतन न मिलने को लेकर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि काउंसिल के एमई गुरप्रताप सिंह और जेई पवन कुमार द्वारा कमरों के अंदर साज सजावट करके लाखों रुपये बर्बाद किए हैं पर कर्मचारियों को वेतन जारी करने वाले चेकों पर हस्ताक्षर करने में आनाकानी करते हैं। रविंदरपाल सिंह ने कहा कि यदि उन्हें अक्तूबर माह का वेतन जल्द जारी नहीं किया गया तो यूनियन द्वारा संघर्ष अख्तियार किया जाएगा। जब इस संदर्भ में बात करने के लिए एमई और जेई को फोन किया गया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें