फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 53 दिन में 115 एफआईआर, 146 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चुनाव के मद्देनजर मोहाली पुलिस एक्शन मोड में है। आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस ने 53 दिन में 115 एफआईआर दर्ज कर 146 लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने 2.31 करोड़ का नशा, 14.52 लाख की शराब और 1 लाख 75 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 126.5 किलो चूरापोस्त (भुक्की), 25.5 किलो अफीम, 56.17 किलो गांजा, 719.6 ग्राम हेरोइन, 50 ग्राम कोकीन, 4.500 किलो चरस, 11830 नशीले कैप्सूल, 19.340 किलो ग्रीन चूरा पोस्त, 25 ग्राम आइस ड्रग, 20 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पकड़े गए नशीले पदार्थों की कीमत 2.31 करोड़ है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 13 मामले दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 16 पिस्टल, एक राइफल, 3 देसी कट्टे, 74 कार्टेज व 7 मैगजीन बरामद की है। इसके अलावा मोहाली पुलिस व आबकारी विभाग के साझे ऑपरेशन के दौरान 50 एफआईआर दर्ज कर 54 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 2376.2 लीटर शराब बरामद हुई है, जिसकी कीमत 14.52 लाख है।

कोट्स

मोहाली पुलिस ने कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए प्रशासन के तालमेल के साथ 9 अंतरराज्यीय नाके संवेदनशील जगह पर लगाए हैं। इसमें पैरा मिलिट्री की भी मदद ली जा रही है। बॉर्डर एरिया में चेकिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संदीप गर्ग, एसएसपी, मोहाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें