मोहाली। गर्मी हो तो आईसक्रीम, शेक और शीतल पेय पदार्थ पीने का मन तो करेगा ही। आपको मालूम है कि यह शौक आपके दांतों को नुकसान तो पहुंचा सकता है, साथ ही ज्यादा लापरवाही बरतने से दांत कमजोर होकर निकल सकते हैं। दांत झड़ने से अपके चेहरे की रौनक दूर हो जाएगी। मोहाली के फेज-6 के सिविल अस्पताल में रोज करीब 32 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिनको दांतों में सेंसिटिविटी की समस्या आ रही है। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डेंटल डॉ. हरप्रीत कौर ने बताया है कि दांत के मरीज अक्सर तब आते हैं, जब दांत की समस्या चरम पर पहुंच जाती है या उनको असहनीय दर्द होने लगता है। डॉ. हरप्रीत कौर ने कहा कि यह जरूरी है कि हर छह माह में डेंटल चेकअप करवाना चाहिए। इससे दांतों की समस्या को समझा जा सकता है और दांतों को गिरने से रोका जा सकता है।
सेंसिटिविटी के कारण
1-रात में सोते समय दांतों का पीसना (इसको मेडिकल भाषा में ब्रुक्सिस्म)
यह चिंता, तनाव और अवसाद जैसी मानसिक विकारों के कारण होता है। ब्रुक्सिस्म की समस्या दांतों को कमजोर बना देती है, जिससे समय से पहले ही दांत झड़ने लगते हैं।
2-सैकड़ों बैक्टीरिया (कीटाणुओं) की परतों से बनी प्लाक (बायोफिल्म) काफी खतरनाक है। वास्तव में लार में मौजूद पदार्थ बैक्टीरिया दांतों की सतह पर चिपक कर प्लाक का रूप लेता है। खाद्य पदार्थ प्लाक में बैक्टीरिया को बढ़ा देता है। प्लाक दांतों को मजबूत बनाए रखने वाले टिश्यू को कमजोर कर देता है। इससे सड़न हो जाती है।
3-टेढ़े-मेढ़े दांतों में कई दरारें होती हैं जिससे उन्हें पूरी तरह से साफ करना मुश्किल हो जाता है। इससे दांतों में प्लाक और टार्टर जमा होता है, उनमें मसूड़ों की बीमारी विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के मुताबिक समय-समय पर दांतों की सफाई करवा लेनी चाहिए।
संवेदनशील दांत के कारण
गर्म खाना और ठंडा खाना
ठंडा पानी पीना
मीठे खाद्य पदार्थ
अम्लीय खाद्य पदार्थ और खट्टे खाद्य पदार्थ
कठोर ब्रिसल वाले टूथब्रश से ब्रश करना
ठंडी हवा में सांस लेना
अल्कोहल-आधारित माउथवॉश से गरारे करना
दांतों को संवेदनशील होने से ऐसे रोकें
असंवेदनशीलता दूर करने वाले टूथपेस्ट का प्रयोग करें
मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का ही प्रयोग करें
हर छह महीने में दंत चिकित्सक से चेकअप करवाएं
होटलों के काउंटर पर मिलने वाले माउथवॉश का उपयोग न करेंरात में माउथ गार्ड का प्रयोग करें
अत्यधिक गर्म, ठंडे और अम्लीय खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से बचें