फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 1142 यात्रियों ने भरी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक तरफ केंद्र सरकार का अनलाक-1 लागू हो गया है, वहीं दूसरी तरफ विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो गई। सोमवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कोविड-19 के दौरान रिकार्ड तोड़ 1142 यात्रियों ने उड़ान भरी। हालांकि एयर इंडिया से आने वाले विमान यात्रियों की संख्या अब तक सीमित ही है। एयर इंडिया की नई दिल्ली और धर्मशाला की उड़ानों से कुल 12 यात्रियों ने सफर किया। हालांकि एयर इंडिया की दोपहर की नई दिल्ली की उड़ान से 69 यात्री नई दिल्ली से आए और 119 यात्री नई दिल्ली को रवाना हुए। सोमवार को कुल आठ फ्लाइट्स आपरेट की गईं। इसमें से मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान से कुल 190 यात्री चंडीगढ़ पहुंचे जबकि कुल 28 यात्री ही मुंबई के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही बंगलूरू से आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि मुंबई और दिल्ली के साथ बंगलूरू से भी आने वाले यात्रियों की संख्या आने वाले समय में तेजी के साथ बड़ेगी। एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि आठ जून के बाद से विमानों में यात्रियों की संख्या में तेजी के साथ वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें