फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : लीफ स्टोन हाउसिंग सोसाइटी वासियों ने बिल्डर खिलाफ जताया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिल्डर द्वारा बढ़ाए मेंटेनेंस चार्जेस के दाम को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पभात रोड पर स्थित एक निजी हाउसिंग सोसायटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डर के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन लोगों ने बिल्डर द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर किया, जिसने बीते दिनों मेंटेनेंस चार्जेस बढ़ा दिए हैं। दूसरी ओर, सोसायटी वासियों ने बिल्डर पर सुविधाओं की पूर्ति न करने के आरोप लगा दिए। गौरतलब है कि पभात रोड पर की यह दूसरी सोसायटी है, जिसके रेजीडेंट्स द्वारा बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
पभात रोड पर स्थित लीफ स्टोन नामक हाउसिंग सोसायटी के रेजीडेंट्स ने बिल्डर के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिल्डर ने रेजीडेंट्स के साथ बिना कोई विचार विमर्श किये मेंटेनेंस चार्जेस बढ़ा दिए। जबकि पहले जो मेंटेनेंस चार्ज दिया जा रहा है, उसमें भी कई खामियां हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोसाइटी के अंदर 125 किलोवॉट का जैनसेट लगाया गया हैं, जो 500 किलोवॉट होना चाहिए। आरोप लगाया कि जिस जैनसेज को दिखाकर उनसे मेंटेनेंस चार्जेस वसूल रहा है, उसके अंदर बिल्डर द्वारा कंस्ट्रक्शन वर्कर्स भी शामिल है। दूसरा आरोप यह हैं कि बिल्डर द्वारा बुनियादी सुविधाओं को लेकर जो खर्च किया जा रहा है, उसकी रेजीडेंट्स को कोई जानकारी नहीं जा रही। बल्कि अब बिल्डर ने मेंटेनेंस चार्जेस को 1 रुपये से बढ़ाकर 1.25 रुपये प्रति स्क्वेयर फुट कर दिया गया है, जो सरासर धक्केशाही है। जबकि बिल्डर को मेंटेनेंस चार्जेस बढ़ाने से पहले रेजीडेंट्स के साथ विचार विमर्श करना चाहि।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स :::
पिछले चार वर्षों के दौरान मेंटेनेंस चार्जेस बढ़ाए नहीं गए, जिसमें थोड़ी बढ़ोतरी की तो रेजीडेंट्स धरने प्रदर्शन पर उतर आए। जबकि ये सब मेंटेनेंस चार्जेस के दाम को कम करवाने के लिए रची साजिश का हिस्सा है। सोसाइटी रेजीडेंट्स जिन बुनियादी सुविधाओं की कमी का बहाना बनाकर अब प्रोटेस्ट कर रहे हैं, वो सुविधाएं फ्लैट मालिकों को एग्रीमेंट के मुताबिक ही प्रदान की जा रही हैं।
-अंशुल जिंदल, मैनेजिंग डायरेक्टर, लीफ स्टोन, जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें