प्रबंधकों एवं वर्कर समेत 102 लोगों ने किया रक्तदान
डेराबस्सी। बरवाला मार्ग स्थित हंसा इंडस्ट्रियल पार्क में शनिवार को लायंस क्लब और डेराबस्सी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें क्लब के सदस्यों समेत फैक्ट्रियों के प्रबंधकों और वर्कर ने रक्तदान किया। जीएमसीएच चंडीगढ़ से डॉ. सीरत की अगुवाई में पहुंची मेडिकल टीम ने 102 यूनिट रक्त एकत्र किया। लायंस क्लब के प्रधान अमित बिंदल और एसोसिएशन के प्रधान विजय मित्तल ने कहा कि खून दान महादान है, जिससे परिचित ही नहीं, अपरिचित की जिंदगी भी बचाई जा सकती है। एसोसिएशन के महासचिव राकेश रतन अग्रवाल ने बताया कि सभी खूनदानियों को देसी घी के डिब्बे इनाम स्वरूप दिए गए। इस मौके पर चेयरमैन कृष्णपाल शर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. गुरशरण आनंद, एचपी सिंह, एडवोकेट मुकेश गांधी, विजय कालिया, बलकार सिंह, रमेश राणा, राकेश भार्गव, अरिजीत गुप्ता और भाजपा मंडल प्रधान रजनीश बहल भी मौजूद थे।