फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार पार्षद रहे समाजसेवी डॉ सुशील का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बार पार्षद रहे डॉ. सुशील का निधन
विज्ञापन

डेराबस्सी। नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी डॉ. सुशील राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। वह कुछ समय से बीमार थे। शुक्रवार शाम अपने क्लीनिक से वॉशरुम जाने के लिए उठे तो रास्ते में ही गिर गए। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। डॉ.
विज्ञापन

सुशील ने डॉक्टरी पेशे के अलावा समाजसेवा में काफी नाम कमाया। वह करीब दो दशक तक सबसे पुरानी संस्था श्री सनातन धर्म सभा के लगातार प्रधान रहे और लगातार तीन बार शहर से पार्षद चुने गए। वह सत्तर के दशक में लायंस क्लब के शहर से पहले प्रधान भी चुने गए थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया जाएगा। उनकी मौत पर भाजपा के जिला उपप्रधान एडवोकेट मुकेश गांधी, नप के प्रधान भूपिंद्र सैनी, पूर्व प्रधान अमृतपाल सिंह, पूर्व पार्षद विपिन थम्मन सहित अन्य शहरवासियों ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें