फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बाल दिवस पर मिला नया जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल दिवस पर बीमार बच्चे की विधायक ने की आर्थिक मदद
विज्ञापन

लीवर की बीमारी से पीड़ित बच्चे का नहीं हो पा रहा था इलाज
विधायक सिद्धू ने इलाज के लिए दिए 2.35 लाख रुपये
बच्चे का दो साल से पीजीआई में चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में बाल दिवस के मौके पर 11 साल के बच्चे को नया जीवन मिलने का रास्ता साफ हो गया। लीवर की बीमारी से पीड़ित 11 साल के बच्चे को इलाज के लिए विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने दो लाख 35 हजार रुपये की राशि भेंट की। यह बच्चा अरमान खान गांव नगारी का रहने वाला है। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में दो साल से इलाज चल रहा है। पैरेंट्स की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण उसका इलाज करवाने में असमर्थ हैं। विधायक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इस बच्चे की बीमारी का पता चला था। बाल दिवस के मौके पर बच्चे को राशि भेंट की गई। उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि बच्चे के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। इससे पहले विधायक ने जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली के दफ्तर में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पंडित नेहरू देश के बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसके करके उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में माया जाता है। इस मौके विधायक के सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छली कलां, जोगिंद सिंह धालीवाल, सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, पार्षद रजिंदर सिंह राना, पार्षद एनपीसए सिद्धू, पार्षद जसबीर सिंह मणकू, पार्षद सुरिंदर सिंह राजपूत समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें