फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति से 11 हजार रुपये झपटे, आरोपी को पांच साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग माता-पिता और दो नाबालिग बच्चों का हवाला देकर मांगी थी नरमी,
विज्ञापन

अदालत ने कहा- झपटमारी की घटनाओं से लोगों में पैदा होता है डर

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति से 11 हजार रुपये की झपटमारी करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान गांव सोहाना निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। आरोपी ने वारदात के दौरान पहले पुराना लोहा खरीदने के बारे में पूछताछ की और फिर अचानक शिकायतकर्ता की बाजू मरोड़कर उसकी जेब से नकदी निकाल ली थी। सजा पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने आरोपी के पारिवारिक हालात का हवाला देते हुए नरमी बरतने की अपील की। उन्होंने अदालत को बताया कि आरोपी परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उसके बुजुर्ग माता-पिता उस पर निर्भर हैं और दो नाबालिग बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। वहीं, सरकारी वकील ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए अधिकतम सजा देने की मांग की। उन्होंने दलील दी कि सख्त सजा से ऐसे अपराध करने वाले अन्य लोगों को भी सबक मिलेगा।
झपटमारी की घटनाओं से लोगों में पैदा होता है डर
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि झपटमारी की लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में डर का माहौल पैदा होता है और इस तरह की वारदातें इलाके की शांति को प्रभावित करती हैं। ऐसे अपराधों से सख्ती से निपटना जरूरी है। अदालत ने बचाव पक्ष की दलीलों के बावजूद अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी को पांच साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना लोहा खरीदने के बहाने पास पहुंचा था आरोपी
मामला 29 मार्च 2023 का है। शिकायतकर्ता सोहन यादव अपने भतीजे ओम प्रकाश यादव के साथ दुकान के बाहर बैठे थे। शाम करीब चार बजे सफेद रंग की लैंसर कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे युवक ने उनसे पूछा कि क्या वे पुराना लोहे का सामान खरीदते हैं। शिकायतकर्ता ने हां में जवाब दिया तो आरोपी ने अचानक उनकी दाईं बाजू मरोड़ दी और कमीज की ऊपर वाली जेब से 11 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर सोहाना पुलिस ने सतनाम सिंह के खिलाफ झपटमारी, धमकी देने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पूरी की। अब अदालत ने सुनवाई के बाद उसे दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें