संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ढकोली के वसंत विहार-1 कॉलोनी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने दिवाली के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। कॉलोनीवासियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को आयोजकों की ओर से आश्चर्यजनक उपहार मिले। इसके बाद कॉलोनीवासी डीजे की धुनों पर जमकर थिरके। उन्होंने संगीत व नृत्य के बीच दिवाली का जश्न मनाया। कॉलोनी के प्रधान इकबाल सिंह ने कहा कि दिवाली रोशनी और आपसी सांझ का त्योहार है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल व भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। आरडब्ल्यूए के उपप्रधान अमरिंदर सिंह, महासचिव योगेंदर शर्मा, वित्त सचिव ऋषि दयाल, संयुक्त सचिव रंजीत मलिक, ऑडिटर विशाल जैन तथा सलाहकार अजय अग्रवाल और सुभाष रंजन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।