फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5वीं की परीक्षा में नकल करते 11 विद्यार्थी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना काल के बीच पीएसईबी की ओर से चल रही 5वीं की बोर्ड की परीक्षा के दौरान वीरवार को पूरे राज्य में नकल करने के 11 मामले सामने आए हैं। इनमें से 10 केस जिला होशियारपुर और एक जालंधर से संबंधित है। वीरवार को दौरान हिंदी, पंजाबी और उर्दू भाषा की परीक्षा हुई। परीक्षा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक हिंदी भाषा की परीक्षा में दो लाख 69 हजार 764, पंजाबी दूसरी भाषा में 52 हजार 332 और उर्दू दूसरी भाषा में 683 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 18080 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा में कोविड दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें