फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर किए कई वार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। अस्पताल रोड पर दर्पण सिटी के पास पुलिस पोस्ट के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर आरोपियों ने शव को पत्थरों में फेंक दिया। पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे पर किसी भारी चीज से कई वार किए गए हैं। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करजांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 11 बजे सिटी थाने के मुंशी को किसी व्यक्ति ने फोन पर जानकारी दी कि लेबर चौक के नजदीक तालाब के पास किसी अज्ञात का खून से लथपथ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही डीएसपी खरड़ रूपिंदरदीप कौर सोही और एसएचओ सिटी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया। डीएसपी ने बताया कि कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान के लिए आसपास पूछताछ की जा रही है। मृतक देखने में मजदूर लग रहा है। मृतक की पहचान न हो सके इसलिए हत्यारों ने उसके चेहरे पर किसी भारी चीज से कई बार वार कर उसका चेहरा क्षतविक्षत कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें