फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना के 11 मरीज हुए ठीक, एक संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले के लिए सोमवार का दिन कोरोना से राहत भरा रहा। इस दौरान जहां एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है, वहीं 11 मरीज ठीक हो गए हैं। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि लोग मास्क और सामाजिक दूरी के नियम को हलके में ले रहे हैं। इस वजह से कई जगह पर संक्रमण दोबारा बढ़ रहा है। ऐसे लोगों को अपनी नैैतिक जिम्मेदारी निभानी होगी। जिससे इस महामारी को मात दी जा सके। जानकारी के मुताबिक सोमवार को केवल एक ही व्यक्ति संक्रमित मिला है। यह व्यक्ति मोहाली से संबंधित है। जबकि जिले में कोई अन्य मरीज नहीं पाया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 68945 हो गई है। इनमें से 67835 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। अभी 39 मरीज सक्रिय हैं और 1071 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें