फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली के फेज-5 में 11 घंटे बिजली गुल, लापरवाही से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-5 में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को करीब 11 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। एक फ्यूज खराब होने के बाद कई घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। शिकायत के बावजूद समय पर समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रभावित उपभोक्ताओं ने बताया कि हाउस नंबर-1616 वाली गली और आसपास के कई घरों में करीब 10 से 11 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद संबंधित अधिकारियों और लाइनमैन से संपर्क नहीं हो पाया। अधिकांश अधिकारियों के मोबाइल फोन या तो बंद मिले या किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि मामूली फ्यूज बदलने में 11 घंटे लगना बिजली व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।



त्वरित समाधान और जवाबदेही की मांग

लोगों ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए जवाबदेही तय करने को कहा है। यह सुनिश्चित किया जाए कि आपात स्थिति में अधिकारी और लाइनमैन फोन पर उपलब्ध रहें। इससे उपभोक्ताओं को घंटों तक परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें