फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 107 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में 107 लोग कोरोना संक्रमित हुए। यह हफ्ते के अंदर दूसरा मौका है जब सौ से अधिक कोरोना संक्रमण के केस आए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही है कि कोरोना से किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। साथ ही 244 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संक्रमित 107 केसों में 87 मोहाली शहर से संबंधित हैं जबकि अन्य केस जिले की अन्य जगहों से है। इनमें डेराबस्सी दो, बनूड़ एक, ढकोली पांच, घंडूआ दो, खरड़ दो, कुराली तीन और लालडू के पांच केस शामिल हैं। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना महामारी के टेस्ट जिले के तीनों सब डिवीजन के सिविल अस्पताल में निशुल्क किए जा रहे हैं।
मोहाली में चौबीस घंटे कोरोना टेस्ट की सुविधा दी गई है। किसी भी तरह की मेडिकल सहायता के लिए लोग मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर सकते हैं। जिले में अब तक कुल 20971 कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं। इनमें से 19722 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं जबकि 859 सक्रिय केस हैं। वहीं, 390 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें