फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेटों में कटौती के लिए लोगों ने की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुडा भवन के बाहर पच्चीस लोग बैठे हड़ताल पर
विज्ञापन

लोगों का आरोप-गमाडा उनके साथ कर रहा है धक्का
चीफ इंजीनियर ने दिया भरोसा सरकार को लिखेंगे पत्र

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गमाडा द्वारा अपने अधीन आने वाले एरिया में पानी के रेटों में की गई बढ़ोतरी का मामला वीरवार को फिर गरमा गया। इस दौरान सेक्टर-76 से अस्सी प्लॉट अलाटमेंट एंड डेवलपमेंट वेलफेयर कमेटी के बैनर तले लोग एक जुट हुए। साथ ही पुडा भवन के बाहर 25 के करीब लोग एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से गमाडा के चीफ इंजीनियर सुनील कांसल व सीनियर अधिकारी दविंदर सिंह मिलने पहुंचे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पानी के रेटों में कटौती के लिए वह सरकार को लिखेंगे। साथ ही सेक्टर-76 से 80 में विकास कार्य करवाए जाएंगे। लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह ही काफी संख्या में लोग इकट्ठे होकर पुडा भवन पहुंच गए थे। कमेटी के प्रधान सुच्चा सिंह कलोड़ की अगुवाई में लोग एक जुट हुए थे। लोगों का कहना था कि शहर में दो तरह के पानी के रेट लोगों से वसूले जा रहे हैं। नगर निगम के अधीन आने वाले एरिया में लोगों से 1.80 रुपये प्रति हजार लीटर रेट लिया जा रहा है। जबकि गमाडा अपने अधीन आने वाले एरिया से करीब नौ रुपये प्रति हजार लीटर वसूल रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसा कर धोखा किया जा रहा है। इसके अलावा उनके इलाके में विकास कार्य भी नहीं हो रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने गमाडा अधिकारियों से मांग की है कि इलाके में तुरंत विकास कार्य किए जाए। ताकि इलाके का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें