फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : हफ्ते में 3 बार बलटाना फर्नीचर मार्केट जाएगी अतिक्रमण टीम, हटाएगी कब्जे : नगर काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर रखने वालों खिलाफ करेगी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। बलटाना फर्नीचर मार्केट में अब नगर काउंसिल की टीम हफ्ते में तीन बार अवैध कब्जे हटाने के लिए जाएगी। ये जानकारी चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि फर्नीचर मार्केट के कारण आए दिन लोगों द्वारा शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं, लेकिन दुकानदार उनको सहयोग नहीं कर रहे। जबकि सड़क पर जगह न मिलने की वजह से लोगों को अपने घरों के लिए घूमकर जाना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को नगर काउंसिल की ओर से बलटाना फर्नीचर मार्केट के अलावा हरमिलाप नगर तक सड़क पर किए गए दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों के अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। नगर काउंसिल की इस कार्रवाई का असर बलटाना की मेन मार्केट में तो दिखाई दिया, लेकिन फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों ने अधिकारियों के जाने के बाद दोबारा अपना सामान सड़क पर फैलाकर रख लिया। दूसरी ओर, सोमवार को नगर काउंसिल के अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों को सामान बाहर न रखने के सख्त आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बलटाना फर्नीचर मार्केट में अब हफ्ते में 3 बार ड्राइव चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। वहीं, दुकानदारों द्वारा अपना सामान बाहर तक फैलाकर रखने के कारण यहां से होकर निकलने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। जबकि ये कार्रवाई सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को की जाएगी।
- राजिंदर सिंह, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर काउंसिल जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें