फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने कलाकारों से मीटिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टरों और नशे को बढ़ावा देने वाले गीत न गाएं : एसएसपी
विज्ञापन

एसएसपी ने कलाकारों से मीटिंग की, बोले-युवाओं पर पड़ रहा है गलत प्रभाव
मीटिंग में कलाकारों ने पुलिस को सहयोग देने का वायदा किया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
जिला पुलिस ने वीरवार को शहर में रह रहे पंजाबी कलाकारों के साथ बैठक की। मीटिंग की प्रधानगी एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने की। उन्होंने कलाकारों से कहा कि वे अपने गानों या फिल्मों में नशा, गैंगस्टरों और बंदूकों को बढ़ावा न दें, इससे युवा वर्ग पर गलत असर पड़ता है। इसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने कलाकारों से पंजाब पुलिस की मुहिम में मददगार बनने की अपील की।
इस मीटिंग में गायक सुरजीत खान, गिल हरदीप, अनमोल गगन मान, राजबीर ढिल्लों, सुरिंदर शशि, समीर समेत कई कलाकार शामिल हुए। उन्होंने पुलिस को मुहिम में पूरा सहयोग देने का वायदा किया। कलाकारों ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि समाज का भला हो। एसएसपी ने कहा कि गायकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और गैर सामाजिक कार्यकलापों को बढ़ावा देने से गुरेज करने चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि गायक व कलाकार आगे बढ़कर राज्य में एक सभ्याचारक माहौल तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग में एसपी (डी) हरपाल सिंह अटवाल, एसपी सिटी जगजीत सिंह, डीएसपी सिटी-दो रमनदीप सिंह, एसडीएम (ट्रैफिक) गुरिंदर पाल सिंह, एचसी राकेश कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। जिक्रयोग है राज्य में लोक गायक द्वारा गैंगस्टरों, नशे और अन्य चीजों पर काफी गीत लिखे जाते हैं। जबकि समाज के एक वर्ग का कहना है कि इससे लोगों पर बुरा असर पड़ता है। युवा वर्ग इन चीजों से ज्यादा प्रभावित होता है। इस संबंध में डीजीपी से लेकर अन्य अधिकारियों से मुलाकात की, जिसके बाद पुलिस विभाग के थिंक टैंक ने पूरी प्लानिंग से इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें