फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री इलाज के लिए पहुंचे मोहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय सांपला और पूर्व सीएम इलाज के लिए पहुंचे मोहाली
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रैली के दौरान घायल हुए थे पंजाब भाजपा प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
चंडीगढ़ में रैली के दौरान घायल हुए पंजाब भाजपा प्रधान और केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला इलाज के लिए मोहाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-70 स्थित संगम नेत्रालय में उन्होंने अपना इलाज करवाया। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी सेक्टर-70 स्थित रीजनल स्पाइनल इंजरी सेंटर पहुंचे। इस दौरान संस्थान के डायरेक्टर राज बहादुर भी खुद मौजूद थे। उन्होंने पूर्व सीएम की रूटीन चेकिंग की।
विज्ञापन

हालांकि जैसे ही प्रकाश सिंह बादल के शहर आने की सूचना मिली, पुलिस में भगदड़ मच गई। तुरंत रूट लगाने से लेकर अन्य प्रक्रियाएं की गईं। अकाली दल व बीजेपी की चंडीगढ़ में मंगलवार को रैली थी। इसमें विजय सांपला समेत कई नेता शामिल हुए। जैैसे ही अकाली दल और बीजेपी के सदस्य विधानसभा का घेराव करने रैली ग्राउंड से निकलने लगे तो चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से उन पर पानी की बौछार कर दी गई, जिससे विजय सांपला की आंख में चोट आई। पता चला है कि सांपला को बाई आंख से देखने में दिक्कत आ रही थी। डॉक्टर ने कहा कि आंख में सूजन व खून के धब्बे जम गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी है। डॉक्टरों का कहना है कि खून के धब्बे खत्म होने के बाद ही पता चलेगा कि चोट कितनी गहरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें