मोहाली। भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को फेज-3बी1 स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर में खूनदान कैंप लगाया। पीजीआई की ब्लड बैंक की टीम ने 101 यूनिट रक्त एकत्र किया। थैलेसीमिया चैरिटेबल ट्रस्ट के राजिंदर कालरा के सहयोग से लगाए कैंप की शुरूआत भाजपा के उपप्रधान डॉ. सुभाष शर्मा ने किया। कैंप में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वशिष्ठ ने बताया कि कैंप में खूनदानियों का भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि खूनदान करने के साथ-साथ कैंप में आए लोगों और बुजुर्गों की सेहत की भी जांच की गई। इसमें शुगर और अन्य टेस्ट फ्री करवाए गए। डॉक्टरों की टीम ने निशुल्क दवाइयां मुहैया करवाई। इस दौरान स्टेट मीडिया सचिव हरदेव सिंह उबा, मंडल प्रधान रमन सैली, सजीव जोशी, जसविंदर सिंह व राखी पाठक के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।