फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 10 साल के मासूम को पालतू कुत्ते ने काटा, जांघ पर गहरे जख्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। जनता कॉलोनी में खेल रहे 10 साल के मासूम बच्चे पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे की जांघ पर दो दांत लगे हैं। इस कारण जांघ पर गहरे जख्म आए हैं। घटना के बाद परिजन उसे जीएमसीएच-16 में ले गए। वहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है लेकिन वह अभी भी सहमा हुआ है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

अजय वासी जनता कॉलोनी ने बताया कि उनका बेटा अनमोल शाम करीब साढ़े चार बजे घर के बाहर मैदान में खेल रहा था। वहीं मैदान के पास ही पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए एक महिला आई। इस दौरान जैसे ही क्रिकेट खेल रहा बच्चा गेंद उठाने के लिए भागा तो महिला ने कुत्ते को बच्चे की तरफ छोड़ दिया। कुत्ते ने अनमोल पर हमला करते हुए उसकी जांघ पर दो दांत गाड़ दिए। कुत्ते के हमले के बाद बच्चा मदद के लिए चिल्लाने लगा तो साथ में खेल रहे अन्य बच्चों और पास के लोग उसकी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने उसे कुत्ते से छुड़वाया। इसके बाद परिजनों को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे को तुरंत जीएमसीएच-16 में ले गए। वहां इलाज कराने के बाद उन्होंने इस संबंध में नयागांव थाना पुलिस में शिकायत भी दी है।


परिषद से कुत्ते की रजिस्ट्रेशन कराएंगे चेक

पिता अजय ने कहा कि सोमवार को सुबह वह परिषद में इस कुत्ते के बारे में पता करेंगे कि उनके मालिकों ने इसकी रजिस्ट्रेशन करवा रखी है या नहीं। अगर उन्होंने बिना रजिस्ट्रेशन के कुत्ता पाला हुआ होगा तो पुलिस को इन पर बनता मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में एसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें