मोहाली। जिले में कोरोना संकट गहरा गया है। बुधवार को 10 लोग कोरोना संक्रमित हुए जबकि छह मरीज तंदुरुस्त हुए। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 57 हो गई। डीसी अमित तलवार ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि अभी महामारी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में उन्हें एहतियात रखने की जरूरत है ताकि महामारी को आसानी से मात दी जा सके। सेहत विभाग के मुताबिक बुधवार को कोरोना के 473 सैंपल लिए गए थे। इनमें पांच सरकारी व 423 निजी अस्पतालों में लिए गए थे। संक्रमित हुए सभी लोग शहरी एरिया से संबंधित हैं। अभी तक कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी का इलाज घरों में ही चल रहा है। गौर रहे कि जिले में अब तक 95828 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 94623 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 1148 मरीजों की मौत हो चुकी है।