फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ से होगा 870 मीटर सड़क का नवीनीकरण, एक दर्जन गांवों को होगा फायदा

विज्ञापन
नींव पत्थर रखते हुए। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। दारा स्टूडियो से लेकर जुझार नगर तक करीब एक किलोमीटर तक रहने वाले लोगों को राहत देते हुए पूर्व सेहतमंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से पुल बनाने और 80 फुट चौड़ी सड़क बनाने के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखकर काम शुरू करवाया। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व सेहत मंत्री ने इस प्रोजेक्ट को शुरू करवाने के लिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, वित्तमंत्री मनप्रीत बादल और पीडब्ल्यूडी मंत्री विजयइंद्र सिंगला का धन्यवाद किया और कहा कि इस सड़क काम इतना मुश्किल था कि कोई इसको पूरा करने के बारे में सपने में नहीं सोच सकता। जबकि पंजाब भर में गांवों को जोड़ने वाली यह पहली 80 फुट चौड़ी सड़क होगी। इससे करीब एक दर्जन गांवों लोगों को आवाजाही में फायदा होगा। इससे पहले लोग मलोया और अन्य रास्तों से घूमकर मोहाली पहुंचते थे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 9.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसका काम आने वाले 5 से 6 महीनों के दौरान पूरा कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक यह पुल फेज-6 के दारा स्टूडियो के पास से लेकर जिला परिषद के दफ्तर और मेडिकल कॉलेज वाली सड़क पर बनाया जाएगा। उक्त सड़क काफी अहम मानी जाती है। क्योंकि यह सड़क मोहाली के कई गांवों के अलावा चंडीगढ़ भी जाती है। आपात समय में यह सड़क लाइफलाइन का काम करती है। लेकिन पटियाला की राव नदी में बरसात के दिनों में पानी भरने की वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती थी। इतना ही नहीं, इस वजह से कई लोग आगे बलौंगी आदि से होकर मेन रोड पर आते थे। जिससे बलौंगी लाइटप्वाइंट पर जाम और हादसों का डर बना रहता था। वहीं, फ्लाईओवर बनने के बाद स्थिति और भी विकट हो गई थी। ऐसे समय में इस पुल का निर्माण होने से इलाके में प्रॉपर्टी के दाम भी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें