फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाईकोर्ट के वकील के घर में घुसे 10 हमलावर

Mon, 27 Mar 2023 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के वकील के भाई के गले पर चाकू रख बंधक बनाया, एक लाख नकद ले गए, दस हमलावर नामजद
विज्ञापन

खरड़ के सन्नी एनक्लेव में हुई वारदात, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए सभी हमलावरों के चेहरे

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली/खरड़। सन्नी एनक्लेव में हाईकोर्ट के एक वकील के घर में घुसकर दस हमलावरों ने उनके भाई के गले पर चाकू रखकर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और एक लाख रुपये नकदी के अलावा अन्य सामान भी ले गए। इस मामले में थाना सिटी खरड़ की पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत में तेजिंदर सिंह निवासी सन्नी एनक्लेव ने बताया कि उनकी कोठी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इस मामले में 22 मार्च को वह थाने में गए थे। पीछे से करीब 12:45 बजे एक फॉर्च्यूनर और इनोवा कार में दस लोग आए और उन्होंने घर में घुसकर उनके भाई निरपिंदर के गले पर चाकू रखकर बंधक बना लिया। उनके पास तेजधार हथियारों के अलावा पिस्तौल भी थी। उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और पूरे घर का सामान इधर-उधर कर दिया। इसके बाद वे जान से मारने की धमकियां देते हुए कैमरे तोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। जब वह थाने से घर पहुंचे और उन्हें इस वारदात का पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
शिकायतकर्ता तेजिंदर सिंह ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अब लोग घरों में भी सुरक्षित नहीं है। दिन में ही हमलावर घर में घुसकर मारपीट करने लगे हैं। पुलिस को इलाके में दिन में भी गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि लोग घरों में सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें