क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगह आग लगने की घटनाओं में 10 एकड़ गेहूं और 50 एकड़ नाड़ जल कर राख हो गई है। पीड़ित किसानों का कहना है कि बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से फसल में आग लगी।
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना बासमा के पास हुई, जिसमें गेहूं का नाड़ जल कर राख हो गया है। यह घटना सावण सिंह, सुखदेव सिंह, पाल सिंह, दर्जन सिंह और हरनेक सिंह के खेत में हुई। लोगों ने इकट्ठे होकर आग बुझाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। दूसरी घटना फौजी कॉलोनी के पास हुई। इसमें किसान दियाल सिंह, सोम नाथ, जतिंदर सिंह, करनाल सिह की आठ एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। तीसरी घटना गांव सूरज गढ़ में हुई। इसमें परमजीत सिंह, दीदारा सिंह और तरलोचन सिंह की ढाई एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। यह सभी घटनाएं बिजली की तारों से स्पार्किंग होने से हुई।