फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग के खाते से 1.46 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शक्ति नगर निवासी एक बुजुर्ग के बैंक खाते से शातिरों ने 1.46 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित सीदा नंद बदोनी निवासी गली नंबर-18 शक्ति नगर ने बताया कि वह सरकारी नौकरी से सेवामुक्त हैं। उनका भारतीय स्टेट बैंक में पेंशन खाता है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण वह तीन महीने से बैंक नहीं गए न ही खाता चेक किया। बीते दिन वह पासबुक में एंट्री करवाने गए तो खाता खाली देख कर उनके होश उड़ गए। सीदा नंद ने बताया कि 2 सितंबर से 16 सितंबर तक उसके खाते में से 1.46 लाख रुपये निकले हुए थे। जबकि उन्होंने 2 सितंबर को एटीएम से सिर्फ 10 हजार रुपये निकलवाए थे।
सीदा नंद ने शक जाहिर किया कि जब वह पैसे निकलवा रहे था तो एटीएम दो युवकों ने उनका पिन कोड देख लिया था। शायद उन्होंने ही पैसे निकलवाए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत रिजर्व बैंक समेत साइबर सेल को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें