मोहाली। जिले के लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए 13 से 15 अगस्त तक 75वें स्वतंत्रता दिवस मौके हर घर तिरंगा मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत लोगों के घरों, सरकारी दफ्तरों व इमारतों में एक लाख 13 हजार 200 राष्ट्रीय झंडे फहराएंगे जाएंगे।
जिला प्रशासन ने जनता व समूह कर्मचारियों को अपने घरों में झंडा फहराने के प्रोग्राम में शामिल होने की अपील की है। आजादी के अमृत महोत्सव बड़े स्तर पर मनाने बारे जानकारी देते हुए डीसी अमित तलवार ने कहा कि यह सारे झंडे प्रशासन द्वारा लोगों को वितरित किए जाएंगे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) ने तिरंगे की सुचारू वितरण प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय झंडे के लिए विभाग वाइस डिमांड सूची मांगी गई है। जिले में राष्ट्रीय ध्वज वितरण के लिए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। बड़ा झंडा 25 रुपये, मीडियम साइज का 18 रुपये व छह गुणा नौ इंच का झंडा नौ रुपये मुहैया करवाया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर अमित तलवार ने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के माध्यम से कमिश्नर नगर निगम मोहाली को 20200, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) 5300 व जिला विकास व पंचायत अफसर को 40000 समेत जिले में कुल 1,13,200 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाएंगे।