फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत की रिहाई के लिए रैंप पर उतरेंगी मॉडल

Sat, 19 Jan 2013 01:12 PM IST
योगेश नारायण दीक्षित/चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद तरनतारन के भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह के परिवार की पीड़ा को दुनिया के मंच पर पुरजोर तरीके से उठाने के लिए जर्मनी और न्यूजीलैंड समेत अपने देश की कई मॉडल रैंप पर उतरकर अपील करेंगी।
विज्ञापन


‘विद ग्लोरी आफ यूनिवर्स’ नाम से अपने सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत भोपाल के एक बड़े होटल में रविवार को हो रहे इस फैशन शो में जर्मनी के बड़े डाक्यूमेंट्री निर्माता और सरबजीत के परिवार समेत फिल्म और फैशन जगत से जुड़े कई चेहरे शामिल होंगे।

बोरिस सरबजीत पर बनाएंगे डाक्यूमेंट्री
भारत-पाक मैत्री को बढ़ावा देने के लिए सरबजीत की रिहाई को मुख्य मुद्दा मानने वाले पीस एंबेसडर और अमन गांधी सेल्फ प्रोडक्शन के संयोजक डा. महेश यादव ने भोपाल से अमर उजाला को फोन पर बताया कि जर्मन टीवी के चर्चित वृत्तचित्र निर्माता बोरिस इर्डेमान ने सरबजीत की कहानी और उसके परिवार की पीड़ा को कई देशों में ऐसे ही जेल में फंसे लोगों के मुद्दे को उठाने के लिए लीड कहानी के रूप में लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसीलिए उन्होंने सरबजीत की बहन और बेटियों को भोपाल बुला लिया है। सरबजीत की बेटी पूनम के सामने जर्मनी की मॉडल सारा, न्यूजीलैंड की एक मॉडल और चंडीगढ़ की आकांक्षा धीमान समेत करीब 21 सुंदरियां रैंप पर उतरकर उसके पिता की रिहाई के लिए लोगों से मदद को आगे आने का आग्रह करेंगी।

इस मौके पर भोपाल के लोग 50 फुट के एक बैनर पर हस्ताक्षर करेंगे, जिस पर सरबजीत की रिहाई की अपील होगी। डा. महेश यादव ने कहा कि इस बैनर पर पहला दस्तखत दलबीर कौर करेंगी।

'भाई के लिए हर दर पर जाऊंगी'
देशी-विदेशी फैशन और टीवी इंडस्ट्री के सामने सरबजीत के मसले को रखने के लिए भोपाल जा रहीं सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने अमर उजाला को बताया कि वह भाई के लिए हर दर पर जाएंगी। उनके साथ ट्रेन में बैठीं पूनम कौर ने कहा कि जर्मन टीवी डायरेक्टर ने उनसे बातचीत की इच्छा जताई है क्योंकि जब सरबजीत पाक सीमा में चले गए थे, तब वह नवजात थीं। बोरिस उसी पर आधारित वृत्तचित्र बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें