फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: अपनी दुकान से लौट रहे थे दो भाई, बदमाशों ने घेरकर लूटे ₹23 हजार, तलवार से किया हमला

Sun, 10 Aug 2025 08:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी राजपुरा

सार

चितकारा यूनिवर्सिटी के पास दो भाइयों के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी दोनों से तलवार के दम पर 23 हजार रुपये लूट कर ले गए। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चितकारा यूनिवर्सिटी के पास शनिवार रात करीब आठ बदमाशों ने दो भाइयों पर तलवारों से हमला कर दिया। आरोपी दोनों से 23 हजार रुपये लूट ले गए। साथ ही उनकी बाइक भी तोड़ दी। गांव झांसला निवासी दो भाई मीट की दुकान करते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


चितकारा यूनिवर्सिटी के पास कार सवार करीब आठ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। शुरुआत में हमलावरों ने गूगल-पे के जरिये दोनों भाइयों से पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश की लेकिन जब कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने उनकी जेब से 23 हजार रुपये छीन लिए। हमलावरों ने दोनों भाइयों पर तलवारों से वार किए। इस वारदात के विरोध में घायलों के पारिवारिक सदस्यों ने रविवार दोपहर बाद गांव झांसला के पास प्रदर्शन किया। साथ ही लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

वहीं, मामले को लेकर एसएसएफ अधिकारी ने बताया कि सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें