फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कफेड डीएम एक लाख रिश्वत लेते काबू

Fri, 20 Sep 2013 11:17 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में पंजाब विजिलेंस विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम सर्किट हाउस से मार्कफेड के जिला प्रबंधक केपीएस धालीवाल को एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मार्कफेड जगरांव के प्रबंधक जसवंत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पिछले धान सीजन में जसवंत सिंह ने आढ़तियों से करीब डेढ़ लाख बोरी अनाज भरने के लिए ली थी। इसकी अंदाजन कीमत 45 लाख रुपये थी। अब आढ़ती बोरियां वापस मांग रहे थे।

जसवंत सिंह बार बार कह रहा था कि आढ़ती उससेे बोरियां मांग रहे हैं। धालीवाल ने विभागीय जांच में फंसाने की धमकी देकर जसवंत सिंह से तीन लाख रुपये की मांग की। इसके बाद जसवंत ने विजिलेंस को इसकी जानकारी दी। विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को सर्किट हाउस मेें आरोपी दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें