फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती की धमकी के बाद किसान ने की खुदकुशी

Fri, 30 May 2014 10:16 PM IST
अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन को लेकर आढ़ती के परेशान करने से तंग आकर कस्बा बोहा के गांव शेरखां वाला में एक किसान ने कीटनाशक पीकर जान दे दी।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी वीरपाल कौर ने बताया कि आढ़ती ने किसान शमिंद्र सिंह से उधार दिए रे-स्प्रे और बीजों के कुछ रुपये लेने थे। एक सप्ताह से आढ़ती शमिंद्र सिंह को परेशान कर रहा था।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आढ़ती ने किसान को मोबाइल पर धमकी दी कि यदि उसने शुक्रवार को पैसे नहीं दिए तो वह किसान को थाने में बंद करवा देगा। वीरपाल ने बताया कि फोन सुनते ही शमिंद्र सिंह घर से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढे़ 10 बजे घर संदेशा आया कि उसे कुछ हो गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने आढ़ती की दुकान पर जाकर कीटनाशक निगला था। आढ़ती उसे मानसा अस्पताल ले जा रहा था लेकिन किसान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना बोहा के मुखी बूटा सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें