फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Georgia Tragedy: जमीन बेचकर इकलौते बेटे को भेजा था जॉर्जिया, मानसा के हरविंद्र की भी गई जान

Tue, 17 Dec 2024 07:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

जॉर्जिया के एक होटल में हुए दर्दनाक हादसे में मानसा का एक युवक भी मारा गया है। मानसा का हरविंद्र सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। वह तीन माह पहले ही जॉर्जिया गया था। गरीब परिवार ने जमीन बेचकर उसे कमाने के लिए विदेश भेजा था।
विज्ञापन
मृतक हरविंद्र सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉर्जिया के एक होटल में हुए हादसे में पंजाब के 11 नौजवानों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक मानसा का युवक हरविंद्र सिंह भवी भी है। बेटे की मौत की खबर जैसे ही घरवालों तक पहुंची तो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घरवालों का रो-रोकर बूरा हाल है। 

विज्ञापन


जमीन बेचकर रोजगार की तलाश में जॉर्जिया गए मानसा के गांव खोखर खुर्द निवासी हरविंद्र सिंह भवी की भी रेस्टोरेंट में आग लगने से जहरीले धुएं में दम घुटने से मौत हुई है। जॉर्जिया में हुई इस घटना में पंजाब के कुल 11 लोग जिंदा जल गए हैं। हरविंद्र सिंह के परिजनों ने मंगलवार को डीसी कुलवंत सिंह से मिलकर बेटे का शव भारत लाने की मांग की है। डीसी ने आश्वास दिया है कि वह इस संबंधी विदेश मंत्री से बात करेंगे। 

गांव खोखर खुर्द के नंबरदार हरमेल सिंह ने बताया कि करीब तीन माह पहले गरीब परिवार का बेटा हरविंद्र सिंह (26) पुत्र भगवान सिंह काम करने के लिए जमीन बेचकर जॉर्जिया गया था। इन दिनों वह वहां के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। हरविंद्र के परिजन कई दिनों से उसका फोन मिला रहे थे, लेकिन उससे बात नहीं हो पा रही थी। 
विज्ञापन


नंबरदार हरमेल सिंह ने बताया कि सोमवार को हरविंद्र सिंह के घर फोन आया कि उनके पुत्र की यहां रेस्टोरेंट में जनरेटर के धुएं से दम घुटने से मौत हो गई है, जिसमें अन्य पंजाबी लोग भी मारे गए हैं। ये खबर उन पर पहाड़ बनकर टूटी। गांव खोखर खुर्द में इस घटना को लेकर मातम छाया हुआ है और परिवार का दो दिन से चूल्हा भी नहीं जला।

हरविंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। तीन माह पहले वह कुछ जमीन बेचकर जार्जिया गया था। मंगलवार गांव के पंच दर्शन सिंह, हैप्पी सिंह, सरपंच बलवीर कौर व अन्य लोग डीसी कुलवंत सिंह को मिले और हरविंद्र सिंह का शव भारत लाने की मांग की। उन्होंने बताया कि डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह शीघ्र ही विदेश मंत्री से बात करके हरविंद्र के शव को भारत लाने में मदद करेंगे। डीसी ने हरविंद्र सिंह के सभी दस्तावेज लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें