लापता युवक के बारे में जानकारी देतीं मां और बहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव भागोराइयां वासी एक युवक के दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की खबर है। युवक की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी गांव भागोराइयां के रूप में हुई है जो कुछ माह पहले ही दुबई गया था। लगभग 25 दिन से वह लापता है।
बलजिंदर की बूढ़ी मां चन्नन कौर बीमार है और बार बार बेटे को पुकार रही है। बलजिंदर की बहन मंजीत कौर ने कहा कि दो हफ्ते से ज्यादा समय से हमारा बलजिंदर से कोई संपर्क नहीं हुआ है। उसके दोस्तों का कहना है कि वह अपने कमरे में भी नहीं है। हालांकि उसका सामान कमरे में ही है। बलजिंदर का फोन बंद आ रहा है।
उन्होंने बताया कि बलजिंदर नौ माह पहले पैसा कमाने के लिए दुबई गया था। वहां पर वह डिस्कवरी कंपनी में काम करता था। युवक की माता चन्नन कौर ने समाज सेवी एसपी ओबरॉय और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से अनुरोध किया कि वह बलजिंदर सिंह को भारत वापस लाने में हमारी मदद करें।