फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक करता था, गला घोटकर मार डाला

Mon, 07 Oct 2013 10:20 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय करतारपुरा बस्ती में एक व्यक्ति ने उसके साथ रह रही महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी व्यक्ति महिला के चरित्र पर शक करता था, जिसकी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है और महिला के शव का पोस्टमार्टम स्थानीय सिविल अस्पताल में कराया गया।

जानकारी के अनुसार जिला मानसा के गांव खीवा की रहने वाली जसप्रीत कौर जस्सी (40) जो पिछले काफी साल से करतारपुरा बस्ती में ड्राइवर बलवीर सिंह के साथ रह रही थी।

उक्त महिला आर्केस्ट्रा का काम करती थी और बलवीर सिंह को उसके चरित्र पर शक था, जिसके कारण इन दोनों में अकसर झगड़ा होता रहता था। रविवार की रात भी इन दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्से में आए बलवीर सिंह ने उसका चुन्नी से गला घोंटकर कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी के प्रभारी एसएचओ हरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बलवीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें